भरोसे का फायदा उठाकर बनाई फर्जी तस्वीरें, महिला से लाखों की वसूली
बिलासपुर|बिलासपुर में ब्लैकमेलिंग और एआई के जरिए अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये वसूलने का गंभीर मामला सामने आया है. सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|
पुलिस के अनुसार, महिला अपने पति और बच्चों के साथ सिविल लाइन इलाके में रहती है। घर के पास स्थित गुरुद्वारा में पूजा और कीर्तन के दौरान उसकी पहचान एक रागी से हुई थी. मनिन्दर सिंह ने पहले परिवार से नजदीकी बढ़ाई और महिला व उसकी बेटी को कीर्तन सिखाने लगा. कुछ समय बाद आरोपी ने उधारी के नाम पर पैसे लेना शुरू किया. जब परिवार ने पैसे देने से मना किया, तो उसने महिला को बदनाम करने की धमकी देना शुरू कर दिया|
AI से अश्लील फोटो बनाकर दी वायरल करने की धमकी
आरोपी ने व्हाट्सएप ग्रुप में महिला के चरित्र पर आपत्तिजनक पोस्ट भी डाले. आरोप है कि आरोपी मनिन्दर सिंह ने एआई तकनीक के जरिए अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी. इससे डरकर परिवार ने किस्तों में करीब 20 लाख रुपये आरोपी को दे दिए|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?
AAP की आंतरिक कलह पर नवीन जयहिंद का 'लेटर बम'— राघव-परिणीति की शादी को बताया विवाद की असली जड़
बच्चू कडू बने 'शिवसैनिक': एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में थामा शिवसेना का हाथ, विदर्भ में बदला सियासी समीकरण