नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ा फ्रॉड, चार युवक बने शिकार
रायपुर|छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां पर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी हुई है. आरोपियों ने चार लोगों को मंत्रालय में नौकरी दिलाने के झांसा देकर उनसे लाखों रुपये लेकर वसूल कर लिए और बाद में न कोई कोई नौकरी लगी और न ही कोई मंत्रालय पहुंचा. आइए जानते है क्या है पूरा मामला?
ऐसे तैयार हुआ पूरा प्लान
आरोपी ने खुद को कृष मंत्री रामविचार नेताम का बहनोई बताया था और कहा था कि उसकी मंत्रालय में पकड़ है. दरअसल रायगढ़ के रामभांठा निवासी अप्रैल 2025 में रायपुर गए थे. वहां उनकी मुलाकात महासमुंद निवासी कुमार राम ठाकुर और उसकी पत्नी सोहद्रा बाई से हुई. कुमार राम ने दावा किया कि उसकी मंत्रालय में बड़ी पहुंच है और वह किसी को भी सरकारी नौकरी दिलवा सकता है|
आरोपी ने जीती पीड़ितों का भरोसा
उसने अपना मोबाइल नंबर देकर समारू को भरोसे में लिया था. समारू ने घर पहुंचकर अपने बेटे डीगेश के साथ-साथ अपने भतीजे और दोस्तो के बच्चों का बायोडाटा भी आरोपी को भेज दिया. इसके बाद ये हुआ कि आरोपी ने समारू से प्रति व्यक्ति लाखों रुपये की मांग की. पीड़ित ने झांसे में आकर पीड़ितों ने किस्तों में करीब 9 लाख 92 हजार रुपए ऑनलाइन और 4 लाख रुपए नकद दे दिए|
फर्जी ज्वाइनिंग लेटर
और पैसे ऐंठने के लिए आरोपी ने दिसंबर 2025 में सभी को अपने गांव बुलाया और फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिखाए और कहा कि 12 दिसंबर को मंत्रालय में डाटा ऑपरेटर के पद पर ज्वाइनिंग होनी है इस लिए बाकी बचे हुए पैसे भी जल्द ट्रांसफर कर दो. पीड़ितों ने भरोसा करके 8 लाख 77 हजार रुपए और दे दिए. कुल मिलाकर आरोपियों ने 22 लाख 70 हजार रुपए वूसल लिए|
लगातार बनाता रहा बहानें
इसके बाद ज्वाइनिंग के दिन आरोपी ने कहा कि विधानसभा सत्र चल रहा है. इसलिए भर्तियां रोक दी गई हैं. इस तरह का टालमटोल काफी दिनों तक चलता रहा, तब जाके पीड़ितों को लगा की उनके साथ फ्रॉड हो चुका है. जब पीड़ित अपने पैसे वापस मांगने आरोपी के घर पहुंचे, तो उसने और उसके साथियों ने गाली-गलौज की और पैसे देने से साफ इनकार कर दिया|
कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज
पीड़तों ने इस मामले में कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी कुमार राम ठाकुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. सभी आरोपियों को खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है|

1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?
AAP की आंतरिक कलह पर नवीन जयहिंद का 'लेटर बम'— राघव-परिणीति की शादी को बताया विवाद की असली जड़