तेज हवा के साथ आंधी की संभावना, लोगों को सतर्क रहने की सलाह
रायपुर|छत्तीसगढ़ में मौसम आंखमिचौली खेल रहा है. वहीं बुधवार को भी कई जिलों में बारिश की संभावना है. पश्चिम बंगाल में बने नए सिस्टम के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, दो दिनों के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. दो दिनों के बाद तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियम की वृद्धि हो सकती है|
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश की संभावना है. हल्की और मध्यम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकता है. वहीं, इस दौरान तेज हवाएं लगने की भी संभावना है. राज्य का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियम और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियम के आसपास रह सकता है|
क्यों बदल रहा मौसम?
- दरअसल, बंगाल में बनी ट्रफ लाइन का असर छत्तीसगढ़ में देखने का मिल रहा है. जिस कारण से अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
- मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन राज्य के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है.
- अगले दो दिनों तक राज्य में 40 से 50 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
राजनांदगांव सबसे गर्म
प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव जिले का दर्ज किया गया है. जिले में 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. यहां तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया था लेकिन मौसम में आए बदलाव के कारण गिरावट दर्ज हुई है. वहीं, राज्य में सबसे न्यूनतम तापमान अंबिकापुर जिले का दर्ज किया गया है. अंबिकापुर जिले का तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है|
आज कैसा रहेगा रायपुर का मौसम?
- राजधानी रायपुर में मौसम सामान्य बना हुआ है. लोगों को गर्मी से हल्की राहत है.
- रायपुर में बादल छाए रहने की संभावना हैं. वहीं, तेज हवाएं भी चल सकती हैं.
- रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियम से नीचे रहने की संभावना है. वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियम के आसपास रह सकता है.

1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?