“पास कर दीजिए वरना ब्रेकअप हो जाएगा” जैसे मैसेज कॉपियों में मिले
ग्वालियर। मध्य प्रदेश में इस बार बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियां जांचते समय शिक्षकों को अजब-गजब नजारे देखने को मिले हैं. मामला ग्वालियर का है जब ग्वालियर के मूल्यांकन केंद्र पर 10वीं-12वीं की लाखों कॉपियों की जांच हुई, तो कॉपियों में ऐसे-ऐसे जवाब देखने को मिले कि शिक्षक भी हैरान रह गए. बच्चों ने प्रश्नों के उत्तर की जगह ऐसे मैसेज लिखे जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।
कॉपियों में छात्र लिख रहे अलग-अलग चीजें
इन कॉपियों में कोई अपनी मजबूरी बता रहा है, तो कोई अपने ब्रेकअप की कहानी लिख रहा है, तो कोई छात्र पास करने की गुहार लगा रहा है. इस मूल्यांकन केंद्र पर करीब 2 लाख 66 हजार से ज्यादा कॉपियां जांची गईं और इनमें से सौ से ज्यादा कॉपियों में छात्रों में अजीबोगरीब फरमाइशें लिखी हुई है।
सर पास कर दीजिए बरना ब्रेकअप हो जाएगा
एक छात्र ने लिखा कि सर मुझे पास कर दीजिए, ‘मैं आपकी शादी अपनी साली से करवा दूंगा.’ वहीं एक छात्रा ने लिखा कि ‘अगर वह फेल हो गई तो उसकी शादी टूट जाएगी.’ इनता ही नहीं एक छात्र ने तो लिखा है कि ब्रेकअप को लेकर भी अपना दर्द बयां किया है. उसने कहा कि ‘सर प्लीज, पास कर दीजिए वरना ब्रेकअप हो जाएगा…’
पढ़ाई से ज्यादा भावनाओं पर भरोसा
इन कॉपियों में लिखे मैसेज के अनुसार छात्र पढ़ाई से ज्यादा भावनाओं के दम पर पास होने की लगा रहे है. कई छात्राओं ने कॉपियों में लिखा कि उनकी शादी तय हो चुकी है और फेल होने पर घर में परेशानी हो सकती है. कुछ छात्रों ने माता-पिता की बीमारियों का हवाला देकर पढ़ाई न कर पाने की बात तक लिख डाली।

1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?