पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टैंकर से बरामद हुआ गांजा
जबलपुर। जबलपुर में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को सफलता मिली है। खितौला थाना और क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त नाकाबंदी कर एक ईंधन टैंकर से 20 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। शहडोल मार्ग से जबलपुर की ओर आ रहे इस नीले रंग के डीजल पेट्रोल टैंकर को पान उमरिया रोड पर बिजली ऑफिस के सामने घेराबंदी कर रोका गया। तलाशी के दौरान टैंकर के केबिन में बैठे व्यक्तियों के पास से नशीले पदार्थ के पैकेट मिले।
रीवा और शहडोल के तीन तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से टैंकर चालक सहित कुल 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों में ग्राम रौसरा जिला रीवा निवासी 39 वर्षीय देवराज यादव, जयसिंह नगर जिला शहडोल निवासी 34 वर्षीय महेंद्र कुमार पटेल और जिला सतना के रघुनाथपुर निवासी 34 वर्षीय बिनोद कुमार शामिल हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे यह खेप बाहरी क्षेत्र से लाकर खपाने की तैयारी में थे। इनके कब्जे से दो मोबाइल फोन और 700 रूपये नगद भी मिले हैं।
10 लाख रूपये का गांजा और वाहन जप्त
कार्यवाही के दौरान जप्त किए गए 20 किलोग्राम गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रूपये आंकी गई है। पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ ही परिवहन में प्रयुक्त टैंकर क्रमांक एमपी 18 एच 5408 को भी राजसात कर लिया है। आरोपी महेंद्र पटेल के पास से बोरी में 13 पैकेट और बिनोद कुमार के बैग से 7 पैकेट गांजा बरामद हुआ है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह कार्यवाही एसपी सम्पत उपाध्याय, एएसपी जितेंद्र सिंह, एएसपी सूर्यकांत शर्मा, सीएसपी आदित्य सिंघारिया, डीएसपी उदयभान बागरी और थाना प्रभारी रमन सिंह व क्राइम ब्रांच प्रभारी शैलेष मिश्रा के मार्गदर्शन में पूरी की गई। वहीं उप निरीक्षक राम बरण मिश्रा, आरक्षक जितेंद्र बागरी और परमजीत यादव के साथ क्राइम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक नरेश पासी, प्रधान आरक्षक राजेश पाण्डे, अखिलेश पाण्डे और आरक्षक शिवसिंह का विशेष योगदान रहा।

1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?