श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर: अमरनाथ रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से, चारधाम यात्रा 19 से शुरू
Amarnath Yatra -मध्यप्रदेश में गर्मी की दस्तक के साथ ही अब धार्मिक पर्यटन और तीर्थ यात्राओं की सरगर्मियां तेज हो गई है। अक्षय तृतीया पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। इसी प्रकार अमरनाथ यात्रा की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। इस यात्रा के लिए पंजीयन का सिलसिला 15 अप्रेल से चालू हो रहा है। इधर हज यात्रा के लिए भी 18 अप्रेल से फ़्लाइट की रवानगी की सिलसिला प्रारंभ होगा। ऐसे में कई लोग धार्मिक यात्राओं की तैयारियां कर रहे हैं।
ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन पंजीयन, यात्रियों का पंजीयन पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर
अमरनाथ यात्रा जून जुलाई में प्रारंभ होती है, इसके लिए पंजीयन का सिलसिला 15 अप्रेल से शुरू हो जाएगा। ऑनलाइन के साथ तीन बैंक शाखाओं में ऑफलाइन पंजीयन होंगे। एक दो दिनों में तिथि भी घोषित होने की संभावना है। जेएंडके बैंक के प्रबंधक मंसूर अहमद ने बताया कि बैंक में 15 से पंजीयन की शुरुआत होगी, 20 यात्रियों का पंजीयन पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर होगा।
चारधाम यात्रा के लिए जाएंगे जत्थे, पहला जत्था 30 अप्रेल, दूसरा 7 मई और तीसरा 11 मई को रवाना होगा
चारधाम यात्रा की शुरूआत 19 अप्रेल से हो रही है। इसके लिए शहर से कई श्रद्धालु रवाना होंगे, ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के रिंकू भटेजा ने बताया कि इस वर्ष मंडल के तीन जत्थे यात्रा पर जा रहे हैं। इसमें पहला जत्था 30 अप्रेल, दूसरा 7 मई और तीसरा 11 मई को रवाना होगा। तीसरा जत्था में 50 से अधिक श्रद्धालु शामिल होंगे।
मुंबई से रवाना होंगे भोपाल के हजयात्री:
भोपाल से हजयात्रा पर जाने वाले लोग इस बार मुंबई एयरपोर्ट से रवाना होंगे। पहली हज उड़ान 18 अप्रेल को रहेगी। इसके 72 घंटे पहले यानि 14 अप्रेल को हजयात्री भोपाल से रवाना होंगे। इस बार शहर से हज की फ़्लाइट बंद हो गई है जिसका यात्रा पर असर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। हज यात्रा के लिए रवानगी का सिलसिला अगले पंद्रह दिन जारी रहेगा।
रवानगी से पहले अपने पासपोर्ट, हज पास, क्यूआर कोड और हेल्थ कार्ड साथ रखें
इस साल प्रदेश से साढ़े आठ हजार लोग हजयात्रा पर रवाना होंगे। प्रदेश में इंदौर से हज के लिए सीधी उड़ान उपलब्ध रहेगी। हज यात्रियों की सुविधा के लिए सलाह दी गई है कि वे रवानगी से पहले अपने पासपोर्ट, हज पास, क्यूआर कोड और हेल्थ कार्ड साथ रखें।
प्रस्तावित चारधाम यात्रा की तिथि
यमुनोत्री धाम- 19 अप्रेल
गंगोत्री धाम- 19 अप्रेल
केदारनाथ धाम- 22 अप्रेल
बद्रीनाथ धाम- 23 अप्रेल

1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?