यात्रियों की परेशानी खत्म, 14 ट्रेनों का संचालन बहाल
रायपुर|छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है. जहां दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अकलतरा में चल रहे चौथी लाइन कनेक्टिविटी काम के चलते 10 और 11 अप्रैल को रद्द की गई 14 ट्रेनों को बहाल कर दिया गया है. इनमें से जेडी पैसेंजर को आधे रास्ते ही चलाया जाना था. इन सभी को री-स्टोर कर दिया गया है|
पहले जैसे ही चलेगी हसदेव एक्सप्रेस
इस दौरान कोरबा-रायपुर-कोरबा के बीच चलने वाली हसदेव एक्सप्रेस को पैसेंजर बनाकर चलाने का फैसला लिया गया था. इस आदेश को भी निरस्त करते हुए हसदेव एक्सप्रेस को पहले जैसे चलाने का आदेश जारी किया गया है|
रायपुर, गेवरारोड, बिलासपुर के यात्रियों को राहत
रेलवे के इस फैसले से रायपुर, गेवरारोड, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा और गोंदिया के यात्रियों की परेशानी कम होंगी. इसके अलावा बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें 11 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच अलग-अलग तारीखों में रद्द की गई हैं|
ये 14 ट्रेनें हुई बहाल
- ट्रेन संख्या 68737 (रायगढ़-बिलासपुर) मेमू
- ट्रेन संख्या 68738 (बिलासपुर-रायगढ़) मेमू
- ट्रेन संख्या 68736 (बिलासपुर-रायगढ़) मेमू
- ट्रेन संख्या 68735 (रायगढ़-बिलासपुर) मेमू
- ट्रेन संख्या 68746 (रायपुर-गेवरारोड) मेमू
- ट्रेन संख्या 68745 (गेवरारोड-रायपुर) मेमू
- ट्रेन संख्या 58204 (रायपुर-कोरबा) पैसेंजर
- ट्रेन संख्या 58203 (कोरबा-रायपुर) पैसेंजर
- ट्रेन संख्या 68734 (बिलासपुर-गेवरारोड) मेमू
- ट्रेन संख्या 68733 (गेवरारोड-बिलासपुर) मेमू
- ट्रेन संख्या 68732 (बिलासपुर-कोरबा) मेमू
- ट्रेन संख्या 68731 (कोरबा-बिलासपुर) मेमू
(शॉर्ट टर्मिनेटेड ट्रेनें भी हुईं बहाल)
- ट्रेन संख्या 68861 (गोंदिया-झारसुगुड़ा) मेमू
- ट्रेन संख्या 68862 (झारसुगुड़ा-गोंदिया) मेमू

1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?