खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। सोमवार शाम को बेहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रतनगढ़ माता मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में भिंड की एक वृद्ध महिला ने दम तोड़ दिया, जबकि करीब छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मन्नत पूरी होने पर कराया था कन्या भोज
जानकारी के मुताबिक, भिंड जिले के भारोली शाहपुरा गांव के लगभग 15-20 ग्रामीण रतनगढ़ माता मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। दाखो बाई नामक वृद्धा की कोई मन्नत पूरी हुई थी, जिसके उपलक्ष्य में वहां कन्या भोज का आयोजन किया गया था। पुण्य लाभ कमाने और माता के दर्शन करने के बाद जब सभी ग्रामीण खुशी-खुशी अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर लौट रहे थे, तभी आसमानी माता मंदिर के पास एक ढलान पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्रॉली पलट गई।
इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम
हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। घायलों को फौरन जयारोग्य अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ रात लगभग 11 बजे उपचार के दौरान दाखो बाई की मृत्यु हो गई। मंगलवार सुबह मुरार जिला अस्पताल में मृतका के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस और ग्रामीणों ने किया बचाव कार्य
स्थानीय लोगों की तत्परता से ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे जनहानि को बढ़ने से रोका जा सका। घायलों में से कुछ की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।

1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?