सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
भोपाल : ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर जन कल्याण समिति द्वारा नगर निगम के सहयोग से उप नगर ग्वालियर में सीवर लाइनों की सफाई के लिए चलाए जा रहे अभियान अंतर्गत मंगलवार को सुपर सकर मशीन द्वारा सफाई का काम जारी रहा। ऊर्जा मंत्री तोमर ने स्वयं सफाई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
मंत्री तोमर ने कहा कि हमारा संकल्प है कि क्षेत्रवासियों को सीवर जाम, ओवरफ्लो और दुर्गंध जैसी समस्याओं से पूर्णतः राहत मिले। शहर के बाशिंदों को साफ-सुथरा एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है, और इसके लिए यह अभियान निरंतर जारी है। ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि सफाई अभियान के अंतर्गत शहर की लम्बे समय से चोक हो चुकी सीवर लाइनों की सफाई कर तेजी से बदलाव लाया जा रहा है, जिससे अब हर गली, हर मोहल्ले और वार्ड को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए सुनियोजित और योजनाबद्ध तरीके से सुपर सकर मशीन द्वारा सीवर लाइनों की सफाई की जा रही है।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि हमारा संकल्प है कि आधुनिक मशीनों के माध्यम से सीवर की पूरी सफाई हो। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में सीवर की सफाई एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इससे अपशिष्ट जल पाइपों से गंदगी, ग्रीस, मलबे और पेड़ों की जड़ों को हटाकर जल निकासी को सुचारू बनाया जा रहा है। इसके लिए तकनीकी और आधुनिक मशीनों का उपयोग करके, सीवर सफाई को सुरक्षित और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?