राजपूत समाज के सामूहिक विवाह सम्मलेन में 11 जोड़ों ने लिए फेरे, करणी सेना ने दिए स्मृति चिन्ह
-नवविवाहित जोड़ों को महाराणा प्रताप जी एवं छत्रपति शिवाजी के स्मृति चिन्ह किए भेंट
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर जिले में कई स्थानों पर धार्मिक आयोजन हुए। बटुकों के उपनयन संस्कार से लेकर सामूहिक विवाह और मंदिरों में भी आयोजनों की श्रृंखला चली। आखातीज पर्व को लेकर कई जगह बच्चों में भी उत्साह देखा गया। और उन्होंने गुड्डे गुड़ियों के ब्याह मंदिर में रचाए। इसी कड़ी में सांची जनपद के ढकना गांव में अक्षय तृतीय के पावन अवसर पर त्रिमूर्ति चौराहा स्तिथ श्रीराम जानकी राजपूत समाज सामुदायिक भवन में आयोजित राजपूत समाज सामूहिक विवाह सम्मलेन का आयोजन किया गया। जिसमें 11 जोड़ों ने सात फेरे लिए। यह जोड़े सांची, गाडरखेड़ी, नरोदा, मुरलीखेडी, ढकना, मांची, मड़ा, गुलगांव सहित अन्य गांव से शामिल हुए थे। सम्मेलन कार्यक्रम में करणी सेना परिवार टीम जीवन सिंह शेरपुर सांची सलामतपुर द्वारा सभी नवविवाहित जोड़ों को महाराणा प्रताप एवं छत्रपति शिवाजी महाराज की स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। इस दौरान तहसील संरक्षक कमल सिंह राजपूत,उपेन्द्र प्रताप सिंह गोलू पटेल, महेन्द्र सिंह राजपूत करन, जिला सहसचिव राकेश राजपूत, लक्ष्मीनारायण राजपूत शिक्षक, तहसील अध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत,सौरभ सिंह राजपूत पिपरिया, विधानसभा अध्यक्ष सुमित सिंह सलामतपुर, अमित सिंह राणा मांची ,राघवेन्द्र राजपूत नरोदा,ब्लाक अध्यक्ष गोविंद सिंह राजपूत, सांची नगर अध्यक्ष गौरव राजपूत, सलामतपुर नगर अध्यक्ष राजा राजपूत, नितिन सिंह राजपूत ढकना,यशवंत सिंह राजपूत ढकना, अमित सिंह राजपूत गाड़रखेड़ी, अमन सिंह राजपूत ढकना सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?