सलामतपुर पुलिस ने 14 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक आरोपी को दबोचा
-आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की कार्रवाई
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 14 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन, एडिशनल एसपी कमलेश कुमार खरपुसे, एसडीओपी के मार्गदर्शन और सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में की गई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुरुनानक ढाबा बेरखेड़ी चौराहे के सामने तरफ एक सफेदी रंग के थैले में अवैध शराब बेचने ले जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एएसआई रमेश रैकवार और आरक्षक मयंक भारद्वाज मौके पर पहुंचे तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ और झोले की जांच करने पर उसमें 14 क्वार्टर अवैध शराब पाई गई। पुलिस ने मौके से शराब ज़ब्त कर आरोपी ब्रजेश साहू पिता रमेश साहू निवासी भीमनगर भोपाल के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है। वहीं सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि नशामुक्त अभियान के तहत नशीली दवाओं एवं शराब का अवैध व्यापार करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। स्कूल, कॉलेजों के आसपास स्थित दुकानों की नियमित जांच की जा रही है। इसके अलावा होटल, ढाबा सहित अन्य स्थानों का भी आकस्मिक निरीक्षण कर जांच की जा रही है। जांच में नशीले, मादक पदार्थो का अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई भी की जा रही है। वहीं इनके खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साथ ही रोकथाम और जन समर्थन जुटाने के लिए गांव गांव जाकर स्थानीय नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है।
इनका कहना है।
मुखबिर से सूचना मिलने के बाद थाने से पुलिक स्टॉफ़ को मौके पर भेजा तो एक आरोपी को 14 क्वार्टर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध 34(1) आबकारी की कार्रवाई की गई है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?