समर्थन मूल्य खरीदी में अव्यवस्थाओं से परेशान किसान, किसान जागृति संगठन ने रायसेन कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी को लेकर किसानों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी क्रम में किसान जागृति संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था में सुधार की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि नई खरीदी प्रणाली के चलते छोटे किसानों के स्लॉट बुक नहीं हो पा रहे हैं, जिससे उनकी उपज समय पर नहीं तौल रही और उन्हें आर्थिक व मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। संगठन ने मांग की है कि स्लॉट बुकिंग सिस्टम में सुधार किया जाए, ऑनलाइन प्रक्रिया को तेज किया जाए और सभी पंजीकृत किसानों की उपज खरीदी सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा खरीदी केंद्रों की लिमिट बढ़ाने, बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था करने और तौल कांटों की जांच कराने की भी मांग उठाई गई है। किसानों ने यह भी कहा कि मक्का और चना की खरीदी को समर्थन मूल्य पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?