शादी में गया परिवार, सूने घर को बनाया निशाना, ताला तोड़कर घुसे थे चोर, पर बोला धावा, जेवर और नगदी पर हाथ साफ
-डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट टीम ने की जांच, अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर ख़बर पर पैनी नज़र)
कस्बे में सुकासेन रोड पर बीती रात एक किराना व्यापारी को रिश्तेदारों की शादी समारोह में जाना उस समय मेंहगा पड़ गया जब उसके सूने घर पर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर गेट में लगा ताला तोड़कर घर में घुसे और 2 अलमारियों के लॉक तोड़कर सोने, चांदी सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात का पता तब चला जब व्यापारी का छोटा लड़का रात 11 बजे घर आया तो बाहर गेट पर लगा ताला टूटा हुआ मिला। उसने तत्काल सलामतपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सुकासेन रोड से लगी हुई आदर्श नगर कालोनी में परमानंद विश्वकर्मा की किराना दुकान है जिसमें वह आटा चक्की का भी काम करते हैं। चोरी की वारदात से 2 दिन पहले वह पत्नी सत्यवती के साथ रिश्तेदारी के शादी समारोह में शामिल होने ग्राम उदका थाना सुल्तानगंज गए हुए थे। घर पर उनका छोटा लड़का मोहन कुमार विश्वकर्मा था। मोहन सोमवार को शाम 5 बजे घर में ताला लगाकर लोडिंग ऑटो से विदिशा चला गया था। रात को जब वह 11 बजे वापस आया तो गेट में लगा ताला टूटा हुआ पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो गोदरेज की 2 अलमारियों के लॉक टूटे हुए थे और पूरा समान बिखरा हुआ पड़ा था। चोर अलमारी में रखे हुए चांदी का हार, 5 जोड़ी चांदी की पायल, चांदी की करदोनी, चांदी का जूडा, 2 सोने की अंगूठी सहित 15 हज़ार रुपए नगद चुरा कर ले गए। पुलिस ने फरियादी मोहन की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध धारा 331(2), 305(ए) बीएनएस का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की है। वहीं मंगलवार को मौके पर रायसेन से डॉग स्क्वॉड सहित फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ पहुंचे और घटनास्थल की बारीकी से जांच की।
चोर अलमारी में रखा सोने के जेवरातों से भरा बॉक्स छोड़ गए---चोरी की वारदात में एक अजीब बात सामने आई है कि चोर अलमारी में रखे हुए लाखों रुपये कीमती सोने के जेवरातों से भरे हुए बॉक्स को लेकर नही गए। जबकि चोरों ने पूरी अलमारी का सामान बाहर फेंककर अच्छे से उसकी तलाशी ली थी। यह सोने के जेवरात परमानंद विश्वकर्मा की बहू के बताए जा रहे हैं। उनका बड़ा बेटा मंडीदीप में रहकर नोकरी करता है।
खली सीसीटीवी की कमी--किराना व्यापारी के घर के बाहर या अंदर सीसीटीवी नही कैमरे नही लगे हैं। जबकि आज कल तो सुरक्षा के मद्देनजर सभी को सीसीटीवी कैमरे घर और दुकान में लगाना चाहिए। इससे पुलिस को चोरों का सुराग लगाने में आसानी होती और कैमरे लगे होने से चोरों में डर का माहौल रहता। वरदात के बाद थाना प्रभारी ने स्थानीय व्यापारियों से सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की है।
इनका कहना है।
सोमवार रात 8 से 9 बजे के बीच सुकासेन रोड से लगे हुए सूने घर से चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के जेवर सहित 15 हज़ार नगद चुरा ले गए। कुल 85 हज़ार रुपये कीमत का मशरूक चोरी गया है। मामला दर्जकर जांच में लिया है। वहीं लोगों को भी सुरक्षा के लिए घर के अंदर बाहर सीसीटीवी लगाना चाहिए।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?