'ए स्टोरी दैट रिफ्यूज्ड टू डाई': 14 साल बाद सामने आएंगे इरफान खान के अनदेखे फिल्मी पल।
इरफान खान की छठी पुण्यतिथि पर खास तोहफा: रिलीज होगी 'पान सिंह तोमर' की अनसुनी कहानी
आगामी 29 अप्रैल को भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार इरफान खान की छठी पुण्यतिथि है। इस विशेष अवसर पर उनकी कालजयी फिल्म 'पान सिंह तोमर' के निर्माण के दौरान के दृश्यों (BTS) पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रीमियर किया जाएगा। इस डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन मुंबई के 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' (NMACC) में होगा। रिपोर्ट के अनुसार, इसमें फिल्म के ऐसे अनदेखे पल दिखाए जाएंगे, जो इरफान के चाहने वालों के लिए किसी अनमोल उपहार से कम नहीं होंगे।
'ए स्टोरी दैट रिफ्यूज्ड टू डाई' रंजीता कौर द्वारा निर्देशित इस डॉक्यूमेंट्री का शीर्षक 'ए स्टोरी दैट रिफ्यूज्ड टू डाई' रखा गया है। स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म के लेखक व निर्देशक तिग्मांशु धूलिया और मशहूर फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज फिल्म के सफर और इरफान की यादों पर चर्चा करेंगे।
तिग्मांशु धूलिया ने साझा कीं यादें तिग्मांशु धूलिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "'पान सिंह तोमर' बनाने का सफर चुनौतियों से भरा था। मेरे प्रिय मित्र इरफान के बिना यह फिल्म मुमकिन नहीं थी। उन्हें गए छह साल बीत चुके हैं, लेकिन जैसा कि इस डॉक्यूमेंट्री का शीर्षक है—'एक कहानी जो मरने से इनकार कर दे'—सिनेमा में इरफान का योगदान हमेशा अमर रहेगा। लगभग खो चुके फुटेज को अब बहाल (Restore) कर लिया गया है, जिसे 14 साल बाद पहली बार दिखाया जाएगा। इस दौरान एक संगीतमय प्रस्तुति के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।"
इरफान खान का सफर बहुमुखी प्रतिभा के धनी इरफान खान का निधन 29 अप्रैल, 2020 को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ था। 53 वर्ष की आयु में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से लंबी जंग के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली थी। उनके जाने से न केवल बॉलीवुड बल्कि अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में भी एक बड़ा शून्य पैदा हो गया था।

1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?