इंतजार खत्म! यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल शाम 4 बजे जारी
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाओं के परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी घोषणा कर दी है। बोर्ड द्वारा परीक्षाफल कल, 23 अप्रैल को शाम 4 बजे आधिकारिक रूप से घोषित किए जाएंगे।
52 लाख से अधिक परीक्षार्थियों की किस्मत का फैसला
इस वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में 52 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद से ही छात्र अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कल शाम 4 बजे बोर्ड मुख्यालय से नतीजों की घोषणा होते ही परीक्षार्थी अपना परिणाम देख सकेंगे।

1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?