सावधान जबलपुर! आसमान से बरस रही है आग, मौसम विभाग ने जारी की हीटवेव की चेतावनी।
जबलपुर में भीषण गर्मी का सितम: पारा 42 डिग्री के पार, अगले तीन दिनों के लिए 'लू' का अलर्ट जारी
जबलपुर। संस्कारधानी में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। आज शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे दिनभर लोग उमस और झुलसाने वाली तपिश से बेहाल रहे। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और मौसम विभाग ने अब नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
अगले तीन दिन और बढ़ेगी तपिश मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आगामी तीन दिनों तक शहर में भीषण गर्मी और लू जैसे हालात बने रहने के आसार हैं। इस दौरान पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, बीच-बीच में आंशिक बादल छाने और धूलभरी आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए लू का 'येलो अलर्ट' जारी किया है। अनुमान है कि दूसरे दिन तापमान अपने चरम पर रहेगा, जबकि तीसरे दिन आंधी चलने से गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है।
बचाव के लिए विशेषज्ञों की सलाह स्वास्थ्य विभाग और डॉक्टरों ने हीट स्ट्रोक व डिहाइड्रेशन के बढ़ते खतरों को देखते हुए गाइडलाइन जारी की है:
-
समय का ध्यान: दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें।
-
खान-पान: शरीर में पानी की कमी न होने दें; अधिक मात्रा में पानी, छाछ, और नींबू पानी का सेवन करें।
-
पहनावा: हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें और बाहर निकलते समय सिर को गमछे, छाते या टोपी से ढककर रखें।
-
विशेष सावधानी: खाली पेट घर से बाहर न जाएं। बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का विशेष ध्यान रखें क्योंकि उन्हें लू लगने का खतरा अधिक रहता है।

1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?