हत्या की गुत्थी सुलझी—नौकर के मोबाइल ने उगला खौफनाक सच
दिल्ली:दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कैलाश हिल्स में 22 अप्रैल की सुबह एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई। 22 वर्षीय युवती जब घर में अकेली पढ़ाई कर रही थी, तभी उनके पूर्व घरेलू नौकर ने घर में घुसकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने पहले युवती के सिर पर वार किया और फिर मोबाइल चार्जिंग केबल से गला घोंट दिया। वारदात के समय माता-पिता जिम गए हुए थे।
आरोपी ने करीब 40 मिनट घर में बिताए, लूटपाट की और कपड़े बदलकर फरार हो गया। चूंकि वह पूर्व कर्मचारी था, उसे परिवार की दिनचर्या और चाबी रखने की जगह का पता था। दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से तत्परता दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर आरोपी को दबोच लिया। यह घटना घरेलू सहायकों के पुलिस वेरिफिकेशन और सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की बड़ी चेतावनी है।

1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?