2 मोटरसाइकिलों की आमने सामने टक्कर में 3 घायल, विदिशा रेफर
-सलामतपुर पुलिस ने मामला किया दर्ज
अदनान खान सलामतपुर रायसेन।,(एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
देर रात भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसकी वजह से एक मोटरसाइकिल पर सवार पति पत्नी सहित बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बुधवार देर रात भोपाल विदिशा हाइवे 18 के बेरखेड़ी चौराहे पर मोटरसाइकिल एमपी04 क्यूएल 6992 से भोपाल से विदिशा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे नीरज यादव पिता अर्जुन सिंह यादव निवासी गुडरिया ईंटखेड़ी भोपाल अपनी पत्नी निशा यादव और 1 वर्षीय बच्ची दृष्टि को सामने से आ रही मोटरसाइकिल एमपी04 वाईआर 5578 के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल चला रहे नीरज यादव पत्नी निशा यादव और उनकी गोद में बैठी बच्ची दृष्टि सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलते ही थाने से डायल 112 मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तत्काल सांची सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को स्तिथी बिगड़ने पर विदिशा रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के विरुद्ध धारा 281, 125(ए) का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
हाइवे 18 सड़क संकरी होने की वजह से बढ़ रहे हैं हादसे---भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर सूखीसेवनिया बायपास रोड बंद होने से यातयात का और अत्यधिक दबाब बढ़ गया है। यहां से बड़े कंटेनर और हेवी वाहन निकलने से प्रतिदिन जाम के हालात बन रहे हैं। क्योंकि हाइवे 18 सड़क बहुत संकरी हैं। जबकि स्थानीय रहवासी कई बार शिकायतों के माध्यम से हाइवे 18 सड़क मार्ग को 4 लेन करने की शासन प्रशासन से मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक इसका कोई नतीजा नही निकला है। अगर हाइवे 18 को शीघ्र ही 4 लेन करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाती है तो काफी हद तक हादसों में कमी आने की संभावना है।
इनका कहना है।
बेरखेड़ी चौराहे के पास भोपाल विदिशा हाइवे पर एक बाइक चालक ने दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। जिसकी वजह से पति पत्नी सहित बच्ची घायल हो गए। जिसे अस्पताल में भर्ती कर मामले को विवेचना में लिया है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?