दीवानगंज में भोपाल विदिशा हाइवे 18 पर किसानों का चक्काजाम, 3 किमी लंबे जाम में फंसे सैंकडों वाहन
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले के सलामतपुर थाने के दीवानगंज स्थित नीरा वेयरहाउस में गेहूं की तुलाई समय पर न होने से नाराज किसानों ने चक्काजाम कर दिया। किसानों का आरोप है कि वह सुबह से उपार्जन केंद्र पर खड़े हैं, लेकिन उनकी फसल की तुलाई नहीं की गई, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गुस्साए किसानों ने भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 पर अपने ट्रैक्टर खड़े कर सड़क जाम कर दी। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और तेज धूप में सफर कर रहे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी और दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी, जिसके बाद करीब आधे घंटे से चल रहा चक्का जाम समाप्त कराया गया।
किसान बोले- सुबह सात बजे से भूखे प्यासे खड़े हैं--किसान दीपक लोधी, हेमराज कुशवाहा, देवी राम और अभिषेक मीणा ने बताया कि वे सुबह 7 बजे से भूखे-प्यासे धूप में अपनी ट्रालियां लेकर खड़े हैं, लेकिन दोपहर 2 बजे तक भी उनकी तुलाई नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही सांची नायब तहसीलदार ललित सक्सेना, सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी और दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर उन्हें समझाया। पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया गया और यातायात बहाल हो सका। इस दौरान कई यात्री बसें, कारें, ट्रक और एंबुलेंस जाम में फंसी रहीं। कुछ वाहन ड्राइवर खेतों से होकर गुजरते भी देखे गए।किसानों ने तुलाई प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न उत्पन्न हो।

रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा पर चर्चा तेज
शराब कारोबार और अवैध कमाई के लिंक की जांच
राहुल गांधी का लद्दाख की स्थिति पर प्रहार: युवाओं के भविष्य और लोकतंत्र पर मंडरा रहा है खतरा
खरगोन में 'सरप्राइज विजिट': खरीदी केंद्र पर खुद पहुंचे सीएम, किसानों के साथ बैठकर सुनी उनकी समस्याएं
जबलपुर में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की जोरदार भिड़ंत, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत
दिल्ली में बढ़ी सियासी तपिश: बीजेपी की नई टीम का काउंटडाउन शुरू, युवा जोश और अनुभव का दिखेगा संगम
मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह
सड़क पर नहीं दिखी कोई मदद, लोग देखते रह गए
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम