-हाइवे पर बैठे मवेशियों के कारण आए दिन हो रहे हैं हादसे

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

सलामतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 पर  एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार भोपाल से विदिशा की ओर जा रही एक कार जैसे ही नाना ढाबा के पास पहुंची, तभी अचानक सड़क पर एक मवेशी आ गया। तेज रफ्तार में आ रही कार मवेशी से टकरा गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सौभाग्य से कार में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण न रखा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

8 सितंबर को एनएच 146 पग्नेश्वर सड़क पर बैठे मवेशियों को बचाने के चक्कर में पलटा था यूरिया से भरा ट्रक---ऐसा ही एक मामला 8 सितंबर रविवार को भी देखने को मिला था। जहां एक ट्रक मंडीदीप से यूरिया खाद लेकर विदिशा जा रहा था तभी एनएच 146 पग्नेश्वर के पास सड़क पर बैठे हुए मवेशियों को बचाने के चक्कर में ट्रक चालक ने टर्न लिया जिससे ट्रक की कमानी टूट गई और ट्रक अनियंत्रित होकर झोल खाकर पलट गया। हालांकि इस हादसे में ड्राइवर क्लीनर ने कूदकर अपनी जान बचा ली थी। इसलिए उन्हें कोई चोट नहीं आई है। वहीं दूसरे ट्रक में यूरिया खाद भर कर ट्रक को खाली किया गया। और क्रेन मशीन की मदद से ट्रक को सीधा किया गया था।

6 सितंबर को मवेशी से टकरा कर हुई थी 1 युवक की मौत--6 सितंबर को चार दोस्त घर से पार्टी मनाने बेरखेड़ी चौराहा आए थे। ये चार दोस्त एक ही मोटरसाइकिल एमपी40 ज़ेडसी 3496 पर सवार थे। वापस घर जाते समय हलाली डेम के रास्ते में सड़क पर बैठे  मवेशी से मोटरसाइकिल टकरा गई थी। जिसकी वजह से मोटरसाइकिल चला रहे करण राउत आदिवासी पिता जालम सिंह आदिवासी उम्र 22 वर्ष निवासी पिपरिया अजित करारिया जिला विदिशा को 108 एम्बुलेंस से सांची अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीं मोटरसाइकिल पर बैठे तीन अन्य युवक मोहित, आकाश और विकास घायल हो गए। जिनका उपचार सांची के सिविल अस्पताल में हुआ था। वहीं मुक्तापुर गांव के सामने सिंगरौली से लोहे का कबाड़ लेकर इंदौर जा रहा 18 पहियों वाला ट्राला भोपाल विदिशा स्टेट हाईवे 18 स्थित मुक्तापुर में देर रात 3 बजे भोपाल की ओर से आ रही एक कार और सड़क पर बैठे मवेशियों को बचाने के चक्कर में रोड से नीचे उतरकर 10 फीट गहरी पानी से भरी हुई खंती में जाकर पलट गया था।

मवेशियों के कारण आए दिन भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर हो रहे हैं हादसे--हाइवे 18 और एनएच 146 पर मवेशी बालमपुर घाटी से लेकर भदभदा, देहरी, दीवानगंज, कुल्हाड़िया, बेरखेड़ी चौराहा, सलामतपुर, त्रिमूर्ति चौराहा, ढकना चौराहा सहित आमखेड़ा पर बड़ी संख्या में बैठे रहते हैं। रात के समय दिखाई नही देने पर सड़क हादसे हो रहे हैं। जिसमें मोटरसाइकिल सवार भी घायल हो रहे हैं। जबकि कुछ समय पहले ही प्रदेश सरकार ने इस मामले में संज्ञान लिया था। और इसी मामले पर मध्य प्रदेश शासन में राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने भी कहा था कि पशुपालक अपने गाय पशुओं को खुला छोड़ देते हैं, जिससे सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। और गौ माताऔं की मौत हो जाती है। ‌इसे लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि ग्राम पंचायतों के माध्यम से डोंडी पिटवाकर लोगों को सूचित करें कि गौ माता की रक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है। इसलिए उन्हें खुला ना छोड़े, अगर फिर भी किसी ने खुला छोड़ा और पशुओं के कारण सड़क पर दुर्घटनाएं होती हैं तो संबंधित पशुपालकों पर कार्रवाई होगी। आदेश के बाद भी मवेशी सड़कों पर ही बैठे हैं। और हादसों का शिकार हो रहे हैं।

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28