अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र)

सलामतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अम्बाड़ी और मुश्काबाद के बीच जंगल में अचानक भीषण आग लग गई। जंगल के आसपास गेहूं की फसल के खेत थे। जिसकी वजह से किसानों में चिंता बढ़ गई। सूचना मिलते ही रायसेन से ब्रिगेड की गाड़ी मौका पर पहुंची और आग पर बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। वहीं सूचना मिलते ही सलामतपुर थाना क्षेत्र की दीवानगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची। आग बुझने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली। 

क्षेत्र में नही है फायर ब्रिगेड की व्यवस्था---सलामतपुर, बेरखेड़ी चौराहा, दीवानगंज सहित आसपास क्षेत्र में कहीं भी फायर ब्रिगेड की व्यवस्था नही है। जबकि गर्मी के दिनों ने आए दिन आगजनी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। आगजनी की घटना होने पर सांची या रायसेन से फायर ब्रिगेड बुलाई जाती है। लेकिन उनके आने में काफी समय लगता है। जिसकी वजह से समय रहते आग पर काबू नही पा सकते। और बड़ा नुकसान हो जाता है। शनिवार को कस्बे में हुई आगजनी की घटना में भी सांची से फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। लोगों की मांग है कि शीघ्र ही क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की जाए ताकि समय रहते आगजनी की घटनाओं में मदद मिल सके।


न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM