अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र)

सलामतपुर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सेमरा के गांव बनखेड़ी में सोमवार रात्रि में अचानक अज्ञात कारण से एक कच्चे मकान में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि घर में रखा कपड़े  अनाज एवं जरूरी सामान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक बनखेड़ी निवासी महाराज सिंह लोधी मजदूरी का काम करते हैं। मजदूरी पर गए थे। घर में पत्नी सहित तीन बच्चे मौजूद थे अचानक से घर में आग लग गई। मुश्किल से घर के लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। महाराज सिंह ने बताया कि घर में उनकी एक महीने की मजदूरी की पेमेंट 5000 रुपये रखे थे। वह भी जलकर खाक हो गए। अब 1 महीने तक घर का खर्च कैसे चलेगा।


न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM