-नेशनल हाइवे 146 की घटना, तेज़ रफ़्तार वाहन बन रहे दुघर्टना का कारण

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

रायसेन जिले के सांची विदिशा बाईपास के पास सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक सड़क हादसा हो गया। विदिशा से भोपाल की ओर जा रहे 68 वर्षीय राजेंद्र माहेश्वरी निवासी विदिशा को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही राजेंद्र माहेश्वरी स्कूटी से गिरकर घायल हो गए, जबकि उनकी स्कूटी में आग लग गई और देखते ही देखते स्कूटी धू-धू कर जलने लगी। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद करते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया और घायल को उपचार के लिए विदिशा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी और पुलिस मौके पर पहुंची और आयशर ट्रक यूपी80 एफटी 0564 को जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

तेज़ रफ़्तार के चलते हो रहे हैं हादसे, यातायात विभाग नही करता कार्रवाई---भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 और नेशनल हाइवे 146 पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में बसें और अन्य छोटे बड़े वाहन नियम विरुद्ध दौड़ रही हैं। जिनका आरटीओ द्वारा कभी भी फिटनेस या परमिट चेक नहीं किया जाता है। इन यात्री बसों के संचालकों द्वारा यात्रियों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि रायसेन आरटीओ प्रतिदिन सलामतपुर, दीवानगंज, त्रिमूर्ति चौराहा, सांची आदि जगहों पर चेकिंग कर रहे हैं। लेकिन उनको ये तेज़ रफ़्तार वाहन, लंबी दूरी की बसें और भोपाल विदिशा जाने वाली यात्री बसें नज़र नही आ रही हैं। जिसकी वजह से यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। स्थानीय नागरिकों ने कहा है कि अगर शीघ्र ही ऐसी वाहनों पर कार्रवाई नही की गई तो इस तरह की गंभीर दुर्घटनाएं होती रहेंगी।स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से भी मांग की है कि इन बसों और कमर्शियल वाहनों पर नियंत्रण किया जाए। अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

इनका कहना है।

भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 और एनएच 146 पर तेज़ रफ़्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। शासन प्रशासन को इस और ध्यान देकर ऐसे वाहनो पर चालानी कार्रवाई करना चाहिए।

राकेश मीणा, समाजसेवी रातातलाई।

नेशनल हाइवे 146 पर सोमवार को हुई घटना में तेज रफ्तार आयशर वाहन चालक ने लापरवाही से चलाकर स्कूटी में टक्कर मारी थी। वो तो गनीमत रही कि दुर्घटना में चालक को मामूली चोटें ही आईं वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

आसिफ मंसूरी, समाजसेवी सलामतपुर।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28