नहर वाली पुलिया के पास बागड़ में लगी आग, समय रहते पाया आग पर काबू, टला बड़ा हादसा
-स्थानीय रहवासियों और पुलिस ने बुझाई आग
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
मंगलवार को दोपहर के समय भोपाल विदिशा हाइवे 18 पर नहर वाली पुलिया के पास खेत की बागड़ में आग लग गई। वो तो गनीमत रही कि समय रहते स्थानीय रहवासियों और सलामतपुर पुलिस ने पानी डालकर आग बुझा दी। वरना आग आसपास के खेतों तक फैल सकती थी। जिससे बड़ी जनहानि होने की संभावना थी। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि आगजनी की घटना किसी के जलती हुई बीड़ी या सिगरेट फेंकने की वजह से लगना बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मंगलवार दोपहर लगभग 1 बजे थाने में सूचना आई कि नहर वाली पुलिया के पास खेत की बागड़ में आग लग गई है। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने तत्काल पुलिस बल मौके पर भेजा। जब पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो स्थानीय रहवासियों की काफी भीड़ जमा हो गई थी। जो आग को पानी डालकर बुझाने के प्रयास कर रही थी। पुलिस ने भी आग बुझाने में मदद की। और समय रहते आग बुझ गई। गौरतलब है कि सलामतपुर सहित आसपास क्षेत्र में कहीं भी फायर ब्रिगेड की व्यवस्था नही है। जिसकी वजह से कई आगजनी की घटनाओं में समय रहते मदद नही मिल पाती। स्थानीय ग्रामीण कई बार शिकायतों के माध्यम से फायर ब्रिगेड की मांग शासन प्रशासन से कर चुके हैं। लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नही हुआ।

क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
ऑर्गेनिक बाजार में ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां उपलब्ध
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने की कार्रवाई
बिना वैधानिक सत्यापन के हजारों करोड़ के भुगतान को मंजूरी
मानवाधिकार आयोग ने खरगोन एसपी को नोटिस भेजकर जांच के निर्देश दिए