दीवानगंज में नरवाई की आग हाईवे तक पहुंची, धुएं से वाहन चालकों को हुई परेशानी
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर पुरानी चौकी दीवानगंज के पास खेतों में नरवाई में लगी आग सड़क किनारे तक पहुंच गई। आग की तेज लपटों और घने धुएं के कारण हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खेतों की नरवाई की आग धीरे-धीरे फैलते हुए सड़क किनारे तक पहुंच गई, जिससे कुछ समय के लिए हाईवे पर धुएं का गुबार छा गया। धुएं के कारण वाहन चालकों को सामने का रास्ता देखने में दिक्कत हुई और कई वाहन धीमी गति से निकलते नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा नरवाई जलाने पर रोक लगाने और लगातार जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद नरवाई में आग लगने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।
प्रतिबंध के बाद भी नरवाई में लगा रहे हैं आग--17 मार्च को जिले में जनसामान्य के हित, सार्वजनिक सम्पत्ति, पर्यावरण एवं लोक व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मनोज उपाध्याय द्वारा सम्पूर्ण जिले की भौगोलिक सीमा में खेत में खड़े गेहूॅ के डंठलों (नरवाई) में आग लगाने पर तत्काल प्रभाव से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 अंतर्गत धारा 163 के तहत तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध 17 मार्च से लेकर आगामी दो माह तक जिले की सम्पूर्ण राजस्व सीमा में प्रभावशील रहेगा। जबकि इस आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत दंडनीय होगा फिर भी नरवाई में आग लगाने की घटनाएं कम नही हो रही है।

कारोबारी दुनिया में हलचल, सात जगहों पर जांच एजेंसी की दबिश
Mamata Banerjee Case: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 48 घंटे का समय दिया
हाईकोर्ट में राजनीतिक उथल-पुथल, संजय पाठक की मौजूदगी में सुनवाई स्थगित
चार मंत्रियों को अहम विभाग देकर असम सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
जबलपुर EOW टीम का एक्शन, SDM कार्यालय का कर्मचारी गिरफ्तार
महिला सहायता योजना पर तमिलनाडु की राजनीति गरमाई, स्टालिन ने उठाए सवाल
विश्वविद्यालय की लैब में चोरी से मचा हड़कंप, पुलिस जांच शुरू
ट्रंप की यात्रा पर व्हाइट हाउस ने साफ किया रुख, ताइवान मुद्दा सबसे अहम
ईंधन बचाने के लिए दिल्ली में सख्ती, कर्मचारियों को दो दिन WFH का आदेश
‘एमएसपी से कम कीमत पर खरीद हो अपराध’, जीतू पटवारी की मांग