दीवानगंज क्षेत्र में 108 एंबुलेंस हटाने से मरीजों को नहीं मिल रही समय पर स्वास्थ्य सेवा, लोगों में आक्रोश
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
दीवानगंज क्षेत्र में 108 एंबुलेंस की तैनाती को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। पहले जहां इस क्षेत्र में दो 108 एंबुलेंस तैनात रहती थीं, वहीं अब इन्हें रायसेन भेज दिया गया है। इससे भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर होने वाले सड़क हादसों में घायल मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सांची की 108 एंबुलेंस पहले से ही खराब पड़ी हुई है और अब जो एंबुलेंस उपलब्ध है, वह भोपाल जिले के ईंटखेड़ी से आती है। ईंटखेड़ी से दीवानगंज पहुंचने में कम से कम एक से डेढ़ घंटे का समय लगता है। इस कारण घायल मरीजों को तड़पते हुए इंतजार करना पड़ता है।
हाल ही की घटनाओं में, दो दिन पूर्व एक सड़क हादसे में घायल युवक को तत्काल एंबुलेंस की आवश्यकता पड़ी, लेकिन एंबुलेंस एक घंटे से अधिक समय में पहुंची। इसी प्रकार, कल एक बाइक सवार के गिरकर घायल होने पर उसे दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया, लेकिन एंबुलेंस फिर से देर से पहुंची और मरीज दर्द से कराहता रहा। स्थानीय रहवासियों ने शासन प्रशासन से समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर