काम्बिंग गश्त के दौरान 3 साल से फरार वारंटी पुलिस गिरफ्त में, रायसेन न्यायालय में किया पेश
-सलामतपुर पुलिस ने 2 वारंटियों को किया गिरफ्तार
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना पुलिस को काम्बिंग गश्त के दौरान दो ऐसे फरार वारंटियों को पकड़ने में सफलता मिली है जो तीन साल और दो साल से दो मामलों में फरार चल रहे थे। रायसेन एसपी पंकज पांडे के दिशा निर्देशन में फरार वारंटियों को पकड़ने का अभियान जोरों पर चल रहा है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने रविवार रात्रि को एएसआई सुनील शर्मा, प्रधान आरक्षक विकास श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र सिंह, दिलीप रघुवंशी, दिलीप भदौरिया, दिलीप यादव और आरक्षक रंजीत धाकड़ के साथ कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाने के दो मामलों में दो फरार वारंटी पकड़ें हैं। जिनमें लीलाकिशन सहरिया पिता छुन्नूलाल सहरिया निवासी शक्ति बांसिया थाना सलामतपुर जो चेक बाउंस के मामले में 2 साल से फरार चल रहा था। इसको मोबाइल लोकेशन के माध्यम से घेराबंदी कर कस्बे से ही गिरफ्तार किया है। वहीं चंदन सिंह पिता गोरेलाल निवासी नरखेड़ा जो पिछले तीन साल से मारपीट के मामले में फरार चल रहा था। को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों वारंटियों को सोमवार के दिन रायसेन न्यायालय में पेश किया है।
वारंटियों, आदतन अपराधियों, गुण्डा, जिला बदर बदमाशों, को चैक कर स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया--थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रायसेन पंकज कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन में रविवार की मध्य रात्रि में समस्त एसडीओपी के नेतृत्व में थानावार टीमें गठित कर स्थाई, फरार वारंटियों की धरपकड और गुंडा, बदमाश सहित अपराधिक लोगों की निगरानी हेतु रात्रि कॉम्बिग गश्त की गई। रात्रि कॉम्बिंग गस्त के दौरान थानावार पुलिस टीम ने स्थाई वारंटी गिरफ्तार किए।ओर गिरफ्तारी वारंट तामिली कराए गए। संपत्ति संबंधी आरोपियों को चेक किये । अन्य आरोपियों को चेक किया गया है। वहीं मध्य रात्रि में होटल, ढाबा, अस्पताल, एटीम चेक किए और आकारण घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ सहित वाहनों को भी चेक किया गया।
इनका कहना है।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान 2 मामलों में 2 वारंट तामील कराएं गए हैं। पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में फरार वारंटियों की धरपकड़ करने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।
