तेज धूप में भोपाल विदिशा हाइवे पर दिखी आस्था की मिसाल: चाचा-भतीजे पिंड भरते हुए 180 किमी की धार्मिक यात्रा पर
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
मार्च का महीना शुरू होते ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 के बालमपुर घाटी पर आस्था का अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां दो युवक सड़क पर पिंड भरते हुए करीब 180 किलोमीटर की धार्मिक यात्रा पर निकले हैं। जानकारी के अनुसार भोपाल के तारे सेवनिया से विदिशा जिले के गंजबासोदा के आगे स्थित नूरपुर गांव में भैरव बाबा के स्थान तक यह यात्रा की जा रही है। इस कठिन यात्रा में चाचा-भतीजे देवेंद्र पाल और गोलू पाल बारी-बारी से पिंड भरते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
यात्रा कर रहे गोलू पाल ने बताया कि उन्होंने यह धार्मिक यात्रा बुधवार को शुरू की थी। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे वे रायसेन जिले के भोपाल-विदिशा हाईवे बालमपुर घाटी से होते हुए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह पूरी यात्रा लगभग 180 किलोमीटर की है और इस तरह पिंड भरते हुए गंतव्य तक पहुंचने में करीब 15 दिन का समय लगेगा। गोलू पाल ने बताया कि इस यात्रा के दौरान वे और उनके चाचा बारी-बारी से पिंड भरते हैं। वहीं उनका परिवार ऑटो से आगे निकल गया है, जो रास्ते में अलग-अलग स्थानों पर मिल जाता है। कड़ी धूप और लंबी दूरी के बावजूद दोनों श्रद्धालुओं की आस्था और संकल्प देखते ही बन रहा है। सड़क से गुजरने वाले लोग भी इस अनोखी धार्मिक यात्रा को देखकर उनकी श्रद्धा को नमन कर रहे हैं।

MPL ऑक्शन का आगाज, इंदौर में पहली बार खिलाड़ियों पर दांव
मामूली रकम बनी जानलेवा, उधार मांगने पर किसान की हत्या