रातातलाई में अवैध निवास और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ उठाई आवाज, प्रशासन को अल्टीमेटम
-विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने कलेक्टर के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन; 8 दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची जनपद के ग्राम रातातलाई के टोरिया क्षेत्र में कथित तौर पर अवैध रूप से रह रहे बेलदार समाज के लोगों की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर स्थानीय नागरिकों और विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने जिला कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन के अनुसार, बाहर से आए इन लोगों पर क्षेत्र में मारपीट, गाली-गलौज में शामिल होने के गंभीर आरोप हैं। संगठनों ने दावा किया है कि इनका निवास और निर्माण भी पूरी तरह अवैध व संदिग्ध है, जिससे स्थानीय लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।विहिप और बजरंग दल ने प्रशासन से क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 8 दिनों के भीतर निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो वे लोकतांत्रिक तरीके से उग्र जनआंदोलन करने को बाध्य होंगे।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश