अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

मध्य प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न जन योजना सेवाओं मे लाभ प्रदाय करने हेतु ''संकल्प से समाधान अभियान " दिनांक 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक चलाया जा रहा है जिसके प्रथम चरण में ग्राम पंचायतो एवं उनके सभी ग्रामों में शिविर का आयोजन किया जा रहा। ग्राम गुलगांव में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सभी विभागों की 106 योजनाओं के आवेदन प्राप्त कर उनका निराकरण किया जा रहा है  जिसमें सामाजिक न्याय विभाग ,राजस्व विभाग, श्रम विभाग, किसान कल्याण एवं कृषि विभाग,सामान्य प्रशासन विभाग,लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग,योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, सहकारिता विभाग, पशुपालन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, की योजनाओ के कुल 207 आवेदन प्राप्त हुए जिनमे से 178 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया शेष आवेदनों भी निराकृत किये जा रहे है। शिविर में अनुविभागीय अधिकारी मनीष शर्मा ,मुख्यकार्यपालन अधिकारी एस.एन. पांसे, विभागीय नोडल अधिकारी के द्वारा निरीक्षण किया गया एवं ग्रामीणों से चर्चा की गई। ग्रामीणों के द्वारा अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया गया , प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी माधुरी प्रजापति के द्वारा शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसकी सराहना की गई एवं स्वास्थ्य टीम के द्वारा रायसेन एस डी एम मनीष शर्मा को उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन की हालत जर्जर की जानकारी प्रदान की गई। उक्त भवन की मरम्मत कराने के लिए अवगत कराया गया। शिविर में पटवारी सरिता पंथी, सरपंच प्रेम बाई, बाबू लाल अहिरवार, सचिव मुकेश कुमार, रोजगार सहायक फैजान खान, पंच, सेल्समेन, ग्रामीणों सहित, स्वास्थ्य विभाग,एवं अन्य विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28