सेमरा में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान शिविर का आयोजन, 251 आवेदन हुए प्राप्त
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नजर)
रायसेन जिले के सांची विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरा में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाना और पात्र लाभार्थियों को इन योजनाओं का लाभ दिलाना था।शिविर के दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन किया, जिनमें पहले ही दिन 251 आवेदन प्राप्त हुए। पात्र लाभार्थियों को खाद्यान्न पात्रता पर्ची, आयुष्मान कार्ड, और अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ प्रदान किए गए।इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच भानु लोधी, सचिव लक्ष्मी नारायण शाक्य, सहायक सचिव, जनपद सदस्य प्रतिनिधि भवानी सिंह सहित कई अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की योजनाओं के प्रति जागरूक करते हुए, उनके हितों को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों और लाभों का वितरण किया गया।






























बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर