अदनान खान सांची रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

रविवार को सांची विधानसभा के गुलगांव में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में विशेष रूप से पूर्व मंत्री एवं सांची विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉक्टर प्रभुराम चौधरी सम्मिलित हुए। उन्होंने व्यासपीठ के दर्शन किए और महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और समर्थक भी उपस्थित रहे, जिनमें कथा के प्रति गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। श्रीमद भागवत कथा के माध्यम से भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों का श्रवण किया। डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की और उनसे संवाद किया। कथा का आयोजन क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक एकता के संदेश को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28