सांची में ऐतिहासिक तिरंगा पदयात्रा का आयोजन: देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
-वीर सैनिकों को समर्पित हुआ आयोजन
वसीम कुरैशी सांची रायसेन। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
भारतीय सेना द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध चलाए गए "ऑपरेशन सिंदूर" की सफलता और देश के वीर सैनिकों के सम्मान में सांची नगर परिषद द्वारा रविवार को एक भव्य तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा नगर के रामलीला मैदान स्थित सांस्कृतिक मंच से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से गुज़री और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत वातावरण का निर्माण हुआ। इस पदयात्रा में नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, पार्षदगण, समाजसेवी, युवा, महिलाएं एवं नागरिकों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" और "जय हिन्द" के नारों से समूचे नगर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की रणनीतिक क्षमता और साहस का प्रतीक है। आज हम अपने सैनिकों का सम्मान करते हुए यह संदेश देना चाहते हैं कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है।"
नगर परिषद उपाध्यक्ष ने कहा,"यह पदयात्रा केवल एक आयोजन नहीं, एक प्रतिबद्धता है—हमारे वीर जवानों को याद रखने और राष्ट्र के लिए एकजुट रहने की।"
सम्मानित किए गए पूर्व सैनिक--इस अवसर पर सांची के सेवानिवृत्त सैनिकों को शाल, श्रीफल व पुष्पमालाएं अर्पित कर सम्मानित किया गया। उन्हें नगर की जनता ने करतल ध्वनि के साथ श्रद्धांजलि दी।
महिलाओं की अग्रणी भूमिका---इस आयोजन में महिलाओं की सक्रिय भूमिका रही। महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुशीला पप्पू रेवाराम अहिरवार ने अपनी टीम के साथ यात्रा में अग्रिम पंक्ति में चलकर नेतृत्व किया। उन्होंने कहा, "देशभक्ति सिर्फ शब्दों में नहीं, हमारे कर्मों और भागीदारी में झलकनी चाहिए।"
नगरवासियों का व्यापक समर्थन--नगर के विभिन्न क्षेत्रों में यात्रा का भव्य स्वागत पुष्पवर्षा एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। कई स्थानों पर स्थानीय नागरिकों ने स्वयंसेवी रूप से जल सेवा, प्राथमिक चिकित्सा सहायता एवं सफाई व्यवस्था भी संभाली। यह आयोजन देश के प्रति सांची नगर की एकजुटता, श्रद्धा और गर्व का प्रतीक बना। नगरवासियों ने न सिर्फ वीर सैनिकों को सम्मान दिया, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण भी प्रस्तुत किया।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर