सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत सहकारी विपणन केंद्र पर साईबर पाठशाला का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
डिजिटल युग में बढ़ते ऑनलाइन अपराधों और ठगी के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए सलामतपुर पुलिस ने एक अनूठी पहल की है। शनिवार को कस्बे के सहकारी विपणन केंद्र पर 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के अंतर्गत एक विशेष ‘साईबर पाठशाला’ का आयोजन किया गया। इस पाठशाला में सलामतपुर थाना प्रभारी श्यामराज सिंह ने खुद मोर्चा संभालते हुए बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया और उनसे बचने के व्यावहारिक तरीके साझा किए।
लोभ और लापरवाही से बचें: थाना प्रभारी--कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी श्यामराज सिंह ने कहा कि आज के समय में मोबाइल और इंटरनेट जितना उपयोगी है, जरा सी असावधानी से यह उतना ही खतरनाक भी साबित हो सकता है। उन्होंने ग्रामीणों को मुख्य रूप से ओटीपी और पासवर्ड किसी भी अज्ञात व्यक्ति या खुद को बैंक अधिकारी बताने वाले फोन कॉल पर अपना ओटीपी, बैंक खाता संख्या या एटीएम पिन कभी साझा न करें। अज्ञात लिंक्स से दूरी, लॉटरी जीतने, मुफ्त उपहार मिलने या कम समय में पैसा दोगुना करने वाले भ्रामक लिंक्स पर क्लिक करने से बचें। ये 'सेफ क्लिक' नहीं, बल्कि ठगी का जाल होते हैं।लोन ऐप्स और सोशल मीडिया पर बिना जांच-पड़ताल के किसी भी अनजान ऐप से लोन न लें और सोशल मीडिया पर किसी भी अजनबी की फ्रेंड रिक्वेस्ट सोच-समझकर स्वीकार करें।
राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत करें शिकायत--थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो वह तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराए, ताकि समय रहते बैंक खातों को फ्रीज कर रकम बचाई जा सके।इस साइबर पाठशाला को सफल बनाने में स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से चौकी प्रभारी सुनील शर्मा, आरक्षक रोहित गोस्वामी,शेर सिंह राजपूत सरपंच प्रतिनिधि, रीतेश अग्रवाल, दिलीप कक्का, अब्दुल अजीज अंसारी, प्रदीप यादव, मुन्ने खान, मयंक साहू सहित क्षेत्र के किसान और ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और संकल्प लिया कि वे इस जानकारी को अपने परिवार और आस-पड़ोस के लोगों तक भी पहुँचाएंगे।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश