-अंबेडकर जयंती पर अभियान को मिला बल

अदनान खान सांची रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

मंगलवार को डॉ बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर कृषक सेवा सहकारी संस्था मर्यादित सांची में मध्यप्रदेश शासन के सहकारिता विभाग द्वारा प्राथमिक सहकारी साख समितियों द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के सम्बन्ध में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास क्षेत्र के 150 से अधिक किसान एकत्रित हुए। और 11 नवीन सदस्य बनाए गए व कुछ किसानों को आवेदन फॉर्म दिए गए हैं। यह अभियान केवल सदस्य संख्या बढ़ाने का प्रयास नहीं है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। पैक्स सहकारी व्यवस्था की सबसे निचली लेकिन सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। यह सीधे किसानों से जुड़ी होती है और उनकी दैनिक आवश्यकताओं जैसे कृषि ऋण, उर्वरक, बीज, समर्थन मूल्य पर उपलब्ध खरीदी, तथा सीएससी कॉमन सर्विस सेन्टर, पशुपालन, मछील पालन एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें उपलब्ध कराती है। इसलिए, जितने अधिक किसान पैक्स से जुड़ेंगे, उतना ही अधिक लाभ उन्हें मिलेगा। यह सदस्यता अभियान एक जन आंदोलन के रूप में चलाया जा रहा है, एवं हर सदस्य ने एक नए सदस्य को जोड़ने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सांची नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार, एफपीओ सांची अध्यक्ष शैतान सिंह, बलराम मालवीय जिला योजना समिति सदस्य, अशोक सिंह चंदेल संभागीय शाखा प्रबंधक अपैक्स बैंक भोपाल, अजय कुमार झा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी बैंक रायसेन, आयूषी सिसोदिया अधिकारी रायसेन, आकाशदीप चौहान रायसेन, इमरान जाफरी शाखा प्रबंधक सांची, नरेश राजपूत समिति प्रबंधक सांची, कुंवर सिंह दांगी समिति प्रबंधक सलामतपुर, नवल सिंह मेहरा समिति  प्रबंधक पग्नेश्वर, देवेन्द्र सिंह मीना समिति प्रबंधक दीवानगंज एवं सांची एफ.पी.ओ. सीईओ महेन्द्र सिंह जाट सहित आदि कृषक सदस्य उपस्थित रहे।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28