अदनान खान सलामतपुर रायसेन। एडिटर इन चीफ IND28.COM

थाना पुलिस ने कस्बे सहित बेरखेड़ी चौराहा, कुल्हाड़िया, रातातलाई, दीवानगंज फैक्ट्री चौराहा क्षेत्र में महिला सुरक्षा को लेकर विशेष तोर पर पुरुषों को जागरूक किया। यह अभियान महिला सुरक्षा शाखा पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार  01 अगस्त से 15 अगस्त तक बालिकाओं महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर विशेषकर पुरुषों को जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु संचालित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक महोदय विकास कुमार शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व मार्गदर्शन में थाना सलामतपुर के प्रधान आरक्षक विकास श्रीवास्तव, आरक्षक रीना राजपूत सहित थाना स्टाफ द्वारा सलामतपुर बस स्टेंड पर और थाना सांची के सीएम राइस स्कूल में थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल, एएसआई राजू यादव स्कूल के विद्यार्थियों को अभिमन्यु अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र- छात्राओं को अभिमन्यु अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया व बालिकाओं, महिलाओं पर घटित अपराधों के संबंध में संपूर्ण जानकारी दी गई। इसके साथ ही समाज में व्याप्त बुराइयों जैसे नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, अशिक्षा, लिंगभेद के चक्रव्यूह को तोड़ने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने हेतु शपथ दिलाई गई।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM