"बेहतर सेवा, त्वरित समाधान, यही हमारा प्रयास"मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, 

-शिविर में शासन की विभिन्न विद्युत सब्सिडी योजनाओं की दी जानकारी

सत्येन्द्र जोशी रायसेन। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

संपर्क अभियान के अंतर्गत गुरुवार को गौहरगंज वितरण केन्द्र के ग्राम बगासपुर में शिविर का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं के बिल संबंधी शिकायत, मीटर संबंधी शिकायत, तकनीकी शिकायत, समस्यायों का 'निदान एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर के अंतर्गत कुल 81 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिसमें से कुरु 06 बिल संबंधी 16 अलहि संबंधी, नाम परिवर्तन संबंधी एवं 58 नवीन कनेक्शन संबंधी अविदन प्राप्त हुए।  जिसमें से कुल 76 आवेदनों का समाधान कर दिया भया है, एवं शेष बचे 5 प्रमुखों का भी 2 से 3 दिनों में निदान कर दिया जायेगा।शिविर में मुख्य महा प्रबंधक (भो. दो) भोपाल में पदस्य अंजू वाधवानी (उपमहा प्रबंधक) (मा.स.) की अध्यक्षता में एवं वितरण केन्द्र प्रभारी सुकेत नरवरिया हारा शिविर संपन्न कराया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम बगासपुर सरपंच शिवकुमारी चौकसे, ग्राम डुंगरिया की सरपंच उमा राजेश यादय, ग्राम सिवारी के सरपंच लखन अहिरवार, सचिन पटेल (किसान मोर्चा अध्यक्षा) अवधनारायण मंडल अध्यक्ष एवं काफी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

रायसेन में भी लगा शिविर-- बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु 'सम्पर्क अभियान' शिविर औबेदुल्लागंज के ग्राम बगासपुर में आयोजित किया गया।मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 'सम्पर्क अभियान' के तहत विशेष जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया।इन समस्याओं का हुआ निराकरण बिजली बिलों के संबंधी गलत बिल सुधार किए गए, अधिक बिल की जांच और डुप्लीकेट बिल संबंधी तथा तकनीकी शिकायतों का निराकरण हुआ। वोल्टेज की समस्या, ट्रांसफार्मर, पोल, सर्विस लाइन और मीटर खराब होने जैसी शिकायतों का निपटारा किया गया एवं नया कनेक्शन घरेलू और कृषि कार्यों के लिए नए बिजली कनेक्शन हेतु आवेदन लिए गए तथा सुधार एवं अपडेट नाम परिवर्तन, ई-केवाईसी (e-KYC), मोबाइल नंबर अपडेट और एनओसी (NOC) संबंधी अनुरोध।बकाया राशि बकाया बिलों के भुगतान के लिए आसान समाधान किए गए।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28