सेफ क्लिक 2.0 अभियान: पुलिस ने रैली निकालकर ग्रामीणों को साइबर ठगी से किया जागरूक
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले में पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से "सेफ क्लिक 2.0" अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को सलामतपुर थाना क्षेत्र की दीवानगंज चौकी के फैक्ट्री चौराहा पर साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सलामतपुर थाना प्रभारी श्यामराज सिंह के मार्गदर्शन में दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा एवं आरक्षक संदीप रघुवंशी ने ग्रामीणों के साथ जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने के खतरे, फिशिंग लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड तथा डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए।पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग संबंधी जानकारी, ओटीपी या पासवर्ड साझा न करें। यदि किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होती है तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या संबंधित पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं। सलामतपुर पुलिस ने नागरिकों से सतर्क और जागरूक रहकर सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने की अपील की, ताकि साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश