सेफ क्लिक 2.0 अभियान: अंबाडी गणेश मंदिर पर पुलिस ने ग्रामीणों को साइबर ठगी से किया जागरूक
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले में पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से "सेफ क्लिक 2.0" अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को सलामतपुर थाना क्षेत्र की दीवानगंज चौकी अंतर्गत अंबाडी गणेश मंदिर पर साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी श्यामराज सिंह के मार्गदर्शन में दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा एवं आरक्षक परितोष ने ग्रामीणों के साथ जागरूकता संवाद किया। लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने के खतरे, फिशिंग लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड तथा डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए।पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग संबंधी जानकारी, ओटीपी या पासवर्ड साझा न करें। यदि किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होती है तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या संबंधित पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं। सलामतपुर पुलिस ने नागरिकों से सतर्क और जागरूक रहकर सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने की अपील की, ताकि साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

हाथों में चप्पल, कंधे पर बस्ता... कीचड़ में चलता बचपन! क्या ऐसे पढ़ेगा इंडिया?
गीदगढ़ गांव में बिजली आंधी-तूफान का कहर: 150 साल पुराना पेड़ घर पर गिरा, बुजुर्ग घायल, मकान क्षतिग्रस्त
सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत सहकारी विपणन केंद्र पर साईबर पाठशाला का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण
अंबाडी में पुलिया का निकास बंद होने से 15 घरों में घुसा बारिश का पानी, ग्रामीणों ने सरपंच से लगाई गुहार
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश