नशे से दूरी है जरूरी: सलामतपुर पुलिस ने पेट्रोल पंप पर चलाया जागरूकता अभियान
-समय-समय पर अभियान चलाकर ग्रामीणों और राहगीरों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जा रहा है सचेत
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से सलामतपुर थाना पुलिस द्वारा लगातार विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस टीम ने बेरखेड़ी चौराहे स्थित पेट्रोल पंप पर पहुँचकर स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों से सीधा संवाद किया तथा उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से समझाया। साथ ही इससे बचाव के व्यावहारिक तरीके भी बताए गए। यह पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी श्यामराज सिंह सोमवंशी के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुई। मौके पर मौजूद एएसआई राजेश यादव, प्रधान आरक्षक संजय और आरक्षक राहुल रघुवंशी ने लोगों को जागरूक करते हुए समाज को नशा मुक्त बनाने में सहयोग की अपील की। स्थानीय निवासियों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए अभियान में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।






























MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त