हाइवे 18 पर बड़ा हादसा टला: गेंहू लदे ट्रक ने बस और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि की फार्च्यूनर कार को ठोका
-भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे पर लगा लंबा जाम, पुलिस ने संभाली स्तिथी
-सलामतपुर के वाटिका ढाबे के पास की घटना, ट्रक ज़ब्त, मामला दर्ज
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
भोपाल विदिशा हाइवे 18 पर सलामतपुर थाने के वाटिका ढाबे के पास एक तेज़ रफ़्तार गेंहू से भरे हुए ट्रक के चालक ने एक यात्री बस में टक्कर मारते हुए विदिशा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि की फार्च्यूनर कार को ठोक दिया। वो तो गनीमत रही कि किसी को भी चोटें नही आईं वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद भोपाल विदिशा रोड पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची सलामतपुर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद छतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया तब कहीं जाकर यातायात सुचारु रूप से शुरू हो पाया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गुरुवार को दोपहर लगभग तीन बजे वाटिका ढाबे के पास सागर से इंदौर गेंहू लेकर जा रहे ट्रक एमपी 15 एचए 3279 के ड्रायवर ने तेज़ व लापरवाही से ट्रक चलाते हुए आगे चल रही भोपाल जाने वाली यात्री बस गुप्ता ट्रेवल्स में टक्कर मारी और फिर विदिशा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कैलाश रघुवंशी की फॉर्च्यूनर कार एमपी13 जेडयू 5339 में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि फार्च्यूनर कार आगे से पूरी तरह छतिग्रस्त हो गई। वो तो गनीमत रही कार में बैठे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया। मौके पर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर जाम खुलवाया। पुलिस ने ट्रक ज़ब्त कर चालक के विरुद्ध धारा 281 बीएनएस का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ढाबे से खाना खाकर लौट रहे थे विदिशा--दुर्घटना में बाल-बाल बचे विदिशा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कैलाश रघुवंशी अपनी फार्च्यूनर कार एमपी 13 जेडयू 5339 से भोपाल से लौट रहे थे। उनके साथ कार में 4 से 5 लोग और बेठे थे। सभी रास्ते में वाटिका ढाबे पर खाना खाने रुके थे। जब सभी खाना खाकर विदिशा लौट रहे थे तो अनियंत्रित ट्रक के चालक ने फॉर्च्यूनर कार में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि फार्च्यूनर जैसी मजबूत कार भी आगे से पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गई। कार की हालत देखकर कोई भी अंदाज़ नही लगा सकता कि उसमें बेठे हुए लोगों को कोई भी चोट नही आई।
इनका कहना है।
दोपहर 3 बजे के लगभग वाटिका ढाबे के पास गेंहू से भरे हुए ट्रक ने पहले यात्री बस गुप्ता में पीछे से टक्कर मारी फिर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि की फार्च्यूनर कार में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में किसी को भी चोटें वगैरह नही आईं हैं। ट्रक ज़ब्त कर ड्रायवर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।
