ट्रेन से गिरकर नेपाली युवक की दर्दनाक मौत; स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की खुली पोल, मर्चुरी रूम न होने से भटकते हैं परिजन
-सलामतपुर थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर मिला शव, पनवेल से बाराबंकी जा रहा था युवक
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
मंगलवार सुबह सलामतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महुआनाला (महुआखेड़ा) रेलवे ट्रैक के पास एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है। मुंबई के पनवेल में काम करने वाला 22 वर्षीय नेपाली युवक उमेश चौधरी, जो ट्रेन से बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) जा रहा था, हादसे का शिकार हो गया। आशंका जताई जा रही है कि गीदगढ़ महुआनाला के पास खंभा नंबर 859 से 860 के बीच वह ट्रेन के गेट पर खड़ा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। उसका शव रेलवे पुल के नीचे बरामद हुआ है। सलामतपुर रेलवे स्टेशन से मेमो मिलने के बाद थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रायसेन जिला चिकित्सालय भेजा है। मृतक के पास से एक रेल टिकट, मोबाइल और ₹7,700 नकद बरामद हुए हैं। मृतक की पहचान: उमेश चौधरी (22 वर्ष), पिता- संतोष चौधरी, निवासी- कपिलवस्तु, नेपाल के रूप में हुई हैं।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, नेपाल दी गई सूचना--
सलामतपुर पुलिस ने घटना की जानकारी नेपाल में रह रहे उमेश के परिजनों को दे दी है। कमाऊ बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस के अनुसार, परिजनों के सलामतपुर पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।
सिस्टम की नाकामी, मर्चुरी रूम न होने से बढ़ी शोकाकुल परिवार की परेशानी--इस दर्दनाक हादसे ने स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बदहाली और संवेदनहीनता को एक बार फिर उजागर कर दिया है। सलामतपुर स्वास्थ्य केंद्र में बीते कई वर्षों से मर्चुरी रूम (शव गृह) की सुविधा नहीं है। इसके चलते किसी भी हादसे या अनहोनी के बाद परिजनों को अपनों के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए दर-दर भटकना पड़ता है।
नियमों की मार-- नियमानुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए या तो 20 किलोमीटर दूर रायसेन जिला मुख्यालय ले जाना पड़ता है या 8 किलोमीटर दूर सांची सिविल अस्पताल ले जाना पड़ता है। विडंबना देखिए कि सांची सिविल अस्पताल में भी वर्तमान में मर्चुरी रूम का रिनोवेशन (मरम्मत) चल रहा है, जिसके कारण वहाँ भी पोस्टमार्टम की सेवा बंद है। आखिरकार, इस मामले में भी पुलिस और परेशान परिजनों को शव को रायसेन भेजना पड़ा, जिससे शोकाकुल परिवार को भारी मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मर्चुरी रूम की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
इनका कहना है।
"मंगलवार सुबह स्टेशन से मेमो मिला था कि गीदगढ़ महुआखेड़ा के पास रेल्वे पुल के नीचे एक युवक का शव पड़ा है। तत्काल पुलिस बल भेजकर शव को रायसेन चिकित्सालय भिजवाया गया। मृतक की पहचान नेपाल निवासी उमेश चौधरी के रूप में हुई है। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।"
श्यामराज सिंह, थाना प्रभारी, सलामतपुर






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश