भोपाल विदिशा स्टेट हाईवे 18 के सेमरा जोड़ पर आईशर मिनी ट्रक ने बाईक को मारी टक्कर, 3 घायल।
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सलामतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार शाम लगभग 4 बजे भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 के पास सड़क हादसा हो गया। मंडीदीप की ओर जा रही मोटरसाइकिल को पीछे से तेज रफ्तार आयशर मिनी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार दीपक लोधी, पर्वत सिंह सेन और राजकुमारी सेन घायल हो गए। सूचना मिलते ही सलामतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सांची सिविल अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद राजकुमारी सेन की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल विदिशा रेफर कर दिया है।फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर