तेज़ रफ़्तार ट्रक ने कार में पीछे से मारी टक्कर, बाल बाल बचे दंपत्ती, कार छतिग्रस्त
-सलामतपुर पुलिस ने ट्रक ज़ब्त कर चालक के विरुद्ध मामला किया दर्ज
-भोपाल विदिशा हाइवे 18 के वाटिका रेस्टोरेंट के पास की घटना
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
बीती रात एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कार में बैठे दंपत्ती तो बाल-बाल बच गए लेकिन कार बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गई। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 के वाटिका रेस्टोरेंट के पास विदिशा से भोपाल की और जा रहे परिवार की स्विफ्ट डिजायर कार एमपी 04 जेडडब्लू 8177 में विदिशा की और से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक एमपी07 एचबी 6325 ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसकी वजह से स्विफ्ट डिजायर कार बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गई। वो तो गनीमत रही कि कार में बैठे परिवार को कोई चोट वगैरह नही आईं वरना बड़ा हादसा घटित हो सकता था। पीड़ित कार चालक की रिपोर्ट पर ट्रक चालक धन सिंह लोधी पिता रंजीत सिंह लोधी निवासी अयोध्या नगर बेगमगंज रायसेन के विरुद्ध धारा 281 बीएनएस का मामला पंजीबद्ध कर ट्रक ज़ब्त कर जांच में लिया है।
स्टेट हाइवे 18 को 4 लेन करने से तेज़ रफ़्तार पर लग सकता है अंकुश--भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे सड़क काफी छोटी है। इस इस मार्ग पर यातायात का अत्यधिक दवाब रहता है। जिसकी वजह से आए दिन बड़ी दुर्घटनाएं यहां पर घटित हो रही हैं। अभी कुछ दिन पूर्व ही विदिशा के 3 पत्रकार सड़क हादसे में अपनी जान गवां चुके हैं। अभी एक सप्ताह पहले ही हलाली डेम रोड पर एक कार चालक ने दो वाहनों को टक्कर मार दी थी। जिसमें दीवानगंज गांव के एक युवक की मौत भी हो गई थी। अब सलामतपुर के ग्रामीणों ने हाइवे को फ़ोर लेन करने की मांग की है।
प्रतिदिन हाइवे से निकलती हैं तेज़ रफ़्तार बसें वा ट्रक--भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर यातायात का अत्यधिक दबाब रहता है। यहां से प्रतिदिन लगभग सैंकड़ों बसें और ट्रक निकलते हैं जो विदिशा, रीवा, टीकमगढ़,छतरपुर, सागर ,बीना ललितपुर , झाँसी से इंदौर जाने वाली चार्टेड बसें तो अंधी रफ़्तार से चलती ही हैं। इसके साथ ही भोपाल से विदिशा चलने वाली बसें, डम्फर ईंट, ढोने बाली 407 , डीजल टेंकर अंधी रफ़्तार से चलते हैं। जिससे इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाए होती रहती हैं। और यातायात विभाग इन वाहनों से सिर्फ चौध वसूली कर अपनी डियूटी पूरी कर लेता है। शासन प्रशासन को शीघ्र इस और ध्यान देकर समस्या का समाधान करना चाहिए।
इनका कहना है।
तेज़ रफ़्तार ट्रक ने भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे के वाटिका रेस्टोरेंट के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कार सवार दंपत्ती तो बच गए लेकिन कार छतिग्रस्त हो गई। ट्रक ज़ब्त कर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।
हाइवे 18 को 4 लेन करने से हादसों में कमी आ सकती है। सड़क छोटी होने की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं। स्थानीय रहवासी शासन प्रशासन से हाइवे 18 को शीघ्र 4 लेंन करने की मांग कर रहे हैं।
रघुवीर सिंह मीणा, सरपंच ग्रा.पं. रातातलाई।
