दीवानगंज में तेज रफ्तार कार 3 पलटी खाकर सड़क से नीचे उतरी, CCTV में कैद हुई घटना
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले के दीवानगंज क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। भोपाल–विदिशा स्टेट हाईवे पर फैक्ट्री चौराहा के आगे बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सामने करीब शाम 6 बजे विदिशा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे तीन पलटी खा गई। पूरी घटना पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी। कार में सवार चार लोगों में से तीन लोग हादसे के बाद मौके से फरार हो गए, जबकि चालक गेट नहीं खुल पाने के कारण वाहन में फंस गया और भाग नहीं पाया। गनीमत रही कि कार में सवार किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार में बैठे लोग नशे की हालत में थे। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े कई लोगों को बाल-बाल बचाते हुए अचानक नियंत्रण खो दिया और नीचे जा गिरी। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दीवानगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग विदिशा निवासी हैं, जो किसी कार्यक्रम में शामिल होने भोपाल जा रहे थे।
शीघ्र हो 4 लेन, तब आएगी हादसों में कमी--भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर सड़क हादसे रुकने का नाम ही नही ले रहे हैं। इन रोज़ होने वाले हादसों की वजह से ही अब इस सड़क को खूनी सड़क भी कहा जाने लगा है। वहीं सलामतपुर, दीवानगंज व बालमपुर, बेरखेड़ी चौराहा क्षेत्र के लोगों ने इस स्टेट हाइवे को 4 लेन करने की मांग शासन प्रशासन से की है। गौरतलब है कि भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर एक वर्ष में लगभग सौ सड़क हादसे हो चुके हैं। जिसमें पच्चीस से ऊपर लोगों की मौत भी हो चुकी है। सलामतपुर व सूखी सेवनिया पुलिस भी रोज़ हो रही इन दुर्घटनाओं की वजह से काफी परेशान है। क्योंकि थाने में पुलिस बल काफी कम है। और सड़क हादसों में पुलिस बल भेजने के बाद थाने में पुलिस बल कम पड़ जाता है। जिससे थाने आए फरियादियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से स्टेट हाइवे 18 को फ़ोर लेन करने की मांग की है।

वोटर लिस्ट में भारी बदलाव: 12 राज्यों में 7.2 करोड़ नाम हटे, नेट 5.2 करोड़ की गिरावट
IPL में दिखा अनोखा नजारा, भाई के विकेट पर भाई का जश्न
रथ यात्रा डेट को लेकर विवाद, जगन्नाथ मंदिर प्रशासन और इस्कॉन आमने-सामने
डगआउट में फोन इस्तेमाल पर एक्शन, BCCI ने भेजा कारण बताओ नोटिस
दर्दनाक यमुना हादसा: एक और शव मिला, नाव दुर्घटना में मौत का आंकड़ा 15 तक पहुंचा
देश की विकास यात्रा पर जोर: प्रधानमंत्री मोदी बोले—भारत जल्द लेगा ऐतिहासिक फैसला