-सलामतपुर थाने के बराईखास गांव का मामला

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

थाना क्षेत्र के बराईखास गांव में दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर से एक मोटरसाइकिल पर पति पत्नी सहित लड़की को सिर हाथ पैर में चोटें आ गईं। जिन्हें गंभीर हालत में सांची सिविल अस्पताल रेफर किया है। स्तिथी बिगड़ने पर सभी घायलों को विदिशा जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने फरियादी सुरेश पाल पिता मदनलाल पाल निवासी सेवासनी गांव की रिपोर्ट पर मोटरसाइकिल एमपी40 एमटी 3934 के चालक के विरुद्ध धारा 281, 125(ए) बीएनएस का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सुरेश पाल अपनी पत्नी ज्ञान बाई और बेटी बुलबुल को मोटरसाइकिल एमपी04 क्यूएम 5410 से लेकर गंजबासौदा जा रहे थे। तभी रास्ते में बराईखास गांव की पुलिया के पास सामने से आ रही तेज़ रफ़्तार मोटरसाइकिल चालक ने टक्कर मार दी। जिसकी वजह से सुरेश पाल, ज्ञान बाई और बुलबुल मोटरसाइकिल से नीचे गिर गए। और गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उनका उपचार चल रहा है। और अब तीनों ही खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इनका कहना है।

बराईखास में दो मोटरसाईकिलों की आमने सामने टक्कर हो गई थी। जिसमें एक मोटरसाइकिल पर सवार 3 लोगों को चोटें आईं हैं। मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की है।

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28