सत्येंद्र जोशी रायसेन। IND28.COM

शहर के वार्ड क्रमांक 4 निवासी राजू कुशवाहा की आज शनिवार को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। श्री कुशवाहा मोटरसाइकिल से अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। रास्ते मे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मृत्यु हो गई। जानकारी है कि शनिवार सुबह राजू कुशवाहा पुत्र प्रेम सिंह कुशवाह निवासी वार्ड क्रमांक 4 गोपालपुर अपनी मोटरसाइकिल से स्कूल छोड़ने जा रहे थे कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना सांची मार्ग की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने राजू कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया।


न्यूज़ सोर्स : IND28.COM