-सलामतपुर थाना क्षेत्र के रातातलाई बढ़नपुर का मामला

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। प्रधान संपादक IND28.COM

रातातलाई में एक किसान को पानी से बचने के लिए पेड़ के नीचे बैठना उस समय भारी पड़ गया जब बिजली उसी पेड़ पर गिर गई। और बिजली गिरने से किसान की मोके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य दो लोग भी झुलस गए हैं। जानकारी अनुसार गुरुवार शाम लगभग छह बजे क्षेत्र में तेज हवा के साथ पानी गिर रहा था और बिजली भी तेज चमक रही थी। उसी समय सलामतपुर थाना क्षेत्र के रातातलाई बढ़नपुर स्कूल के पीछे किसान भारत सिंह मीणा पिता विजयराम मीणा उम्र 55 वर्ष निवासी बढ़नपुर ने पानी से बचने के लिए आम के पेड़ का सहारा लिया उनके साथ दो अन्य लोग भी थे। उसी समय तेज़ आवाज़ के साथ बिजली आम के पेड़ पर गिरी जिससे किसान भारत सिंह मीणा की झुलसकर मौत हो गई। और एक हार्वेस्टर चालक सरदार भी झुलस गया। किसान भारत सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए सांची स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। सलामतपुर पुलिस ने मर्ग का मामला कायमकर जांच में लिया है। वहीं किसान के घर पर सूचना मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इनके तीन पुत्र हैं।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान प्रधान संपादक IND28.COM