अदनान खान सलामतपुर रायसेन। एडिटर इन चीफ IND28.COM

सांची विकासखंड के सलामतपुर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम सरार में गुरुवार सुबह 3 बजे एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। जिसमें एक गाय बंधी हुई थी। जिसकी दबकर मौत हो गई। वहीं कुछ सामान रखा हुआ था जो घर में ही दब गया। यह तो गनीमत रही जब यह घर गिरा तब अंधेरा था। जिससे कोई इसकी चपेट में नहीं आया। नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पंचनामा तैयार किया गया। सरपंच नरेश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घर गांव के ही संजीव साहू पिता कैलाश साहू का है। जिसमें गाय बंधी हुई थी। बारिश के कारण गुरुवार सुबह 3 बजे कच्चा मकान गिर गया। जिससे गाय की दबने से मौत हो गई। यह तो गनीमत रही कि मकान गिरते वक्त चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया। नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि गाय की मौत भी हुई है यह भी एक दुखद घटना है।


न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM