-5 को गंभीर हालत में विदिशा रेफर किया, 13 का सांची अस्पताल में इलाज जारी

-खामखेड़ा चौकी पुलिस ने किया मामला दर्ज

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। एडिटर इन चीफ IND28.COM

गुरुवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे धान काटने जा रहे आदिवासी मज़दूरों से भरी हुई बोलेरो पिकअप वाहन घाटखेड़ी गांव के पास पलट गई। जिसकी वजह से वाहन में सवार 18 आदिवासी मज़दूरों के साथ ही उनके बच्चे भी घायल हो गए। 5 लोगों को गंभीर हालत में विदिशा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं 13 मज़दूरों का सांची स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है। खामखेड़ा पुलिस ने बोलेरो पिकअप वाहन एमपी40 जेडसी 0224 के चालक रमेश आदिवासी निवासी घाटखेड़ी पर धारा 279, 337 आईपीसी का मामला दर्जकर विवेचना में लिया है।

ड्रायवर तेज़ व लापरवाही से चला रहा था पिकअप वाहन----घाटखेड़ी गांव से गुरुवार सुबह लगभग 8 बजे 20 से 25 आदिवासी सहरिया लोग धान काटने के लिए किसी जगह जा रहे थे। गाड़ी में मज़दूरों के साथ ही उनके छोटे बच्चे भी सवार थे। बोलेरो पिकअप चालक रमेश गांव से वाहन चलाकर थोड़ी दूर ही पहुंचा था कि रास्ते में मोड़ पर वाहन की तेज़ गति होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे गाड़ी में बैठे लगभग 18 लोग घायल हो गए। जिनका सांची व विदिशा के अस्पताल में ईलाज जारी है।

ये आदिवासी मज़दूर हुए हैं घायल----पूनम सहरिया 25 घाटखेड़ी, देव 1 वर्ष घाटखेड़ी, अंगराम 4 साल घाटखेड़ी, अनन्या 12 साल घाटखेड़ी, नितेश 12 साल घाटखेड़ी, कमलेश बाई 35 साल घाटखेड़ी, गेंदा बाई 40 साल घाटखेड़ी,कृष्णा बाई 22 साल घाटखेड़ी,शोभाराम 14 साल घाटखेड़ी, प्रीति बाई. 35 साल घाटखेड़ी,सूरज 10 साल घाटखेड़ी,मंजू 12 साल घाटखेड़ी,सरजू बाई 60 साल घाटखेड़ी, सविता बाई 30 साल घाटखेड़ी,राम रेखा 40 साल घाटखेड़ी,गोपी बाई 45 साल घाटखेड़ी,सबनम 14 साल घाटखेड़ी,शांता बाई 70 साल घाटखेड़ी घायल हुए हैं। इनमें से 5 घायलों को जिनमें कृष्णा बाई, सरजू, सविता, रामरेखा व गोपी बाई को सिर व जबड़े में गंभीर चोटें के चलते विदिशा मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है।

इनका कहना है।

गुरुवार सुबह घाटखेड़ी गांव से धान कटाई के लिए जा रहे मज़दूरों से भरा हुआ पिकअप वाहन एमपी40 जेडसी 0224 पलट गया था। वाहन में सवार कई मज़दूरों को चोटें आ गई हैं। जिनका इलाज जारी है। वहीं चालक रमेश को धारा 279, 337 आईपीसी में गिरफ्तार करके पिकअप वाहन जप्त कर लिया है।

अभिषेक चतुर्वेदी, चौकी प्रभारी खामखेड़ा।

गांव से धान काटने के लिए लगभग 20 से 25 आदिवासी मज़दूर पिकअप वाहन से जा रहे थे। थोड़ी दूर जाकर ही मोड़ पर पिकअप पलट गई। जिसकी वजह से मज़दूरों के साथ ही उनके बच्चे भी घायल हो गए।

बदन सिंह, पूर्व सरपंच घाटखेड़ी।


न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM